पीरियोडिक टेबल को कैसे याद करे दोस्तो, पीरियॉडिक टेबल याद करने के नाम से डर लगता है। है ना! सच भी है, 116 एलिमेंट्स के नाम, सिंबल, अटॉमिक नंबर, अटॉमिक वेट आदि को याद रखना काफी मुश्किल है। चलो, आपकी मुश्किल को हम आसान कर देते हैं। हम बताते हैं कुछ तरीके, जिनसे आप आसानी से पीरियॉडिक टेबल याद कर सकते हैं: टेबल को कुछ ऐसे याद करें, जैसे आप किसी गाने को याद करते हैं। आपको इसके लिए ऑनलाइन सर्च करने पर कई तरीके भी मिल जाएंगे। मसलन हैरी पॉटर के स्टार डेनियल रेडक्लिफ इसे गाने के रूप में गाते हुए दिखेंगे। आपको ऐसे ही किसी गाने को सर्च करके डाउनलोड करना है और याद करना है। एलिमेंट्स को कैटिगरी में बांटें। हालांकि ये पहले ही S, P, D और F ब्लॉक एलिमेंट्स में बांटे गए हैं। फिर भी आप सिंगल या डबल लेटर के सिंबल्स के आधार पर कैटिगरी बांट सकते हैं। इन्हें आप खास, आम और विरले एलिमेंट्स की कैटिगरी में बांटकर भी आसानी से याद कर सकते हैं। आप एलिमेंट्स के नाम या सिंबल्स की हेल्प से कोई मजेदार वाक्य ...
दोस्तो मैं आपलोगो को इस साइट के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाऊंगा।