पीरियोडिक टेबल को कैसे याद करे
दोस्तो, पीरियॉडिक टेबल याद करने के नाम से डर लगता है। है ना! सच भी है, 116 एलिमेंट्स के नाम, सिंबल, अटॉमिक नंबर, अटॉमिक वेट आदि को याद रखना काफी मुश्किल है। चलो, आपकी मुश्किल को हम आसान कर देते हैं। हम बताते हैं कुछ तरीके, जिनसे आप आसानी से पीरियॉडिक टेबल याद कर सकते हैं:
टेबल को कुछ ऐसे याद करें, जैसे आप किसी गाने को याद करते हैं। आपको इसके लिए ऑनलाइन सर्च करने पर कई तरीके भी मिल जाएंगे। मसलन हैरी पॉटर के स्टार डेनियल रेडक्लिफ इसे गाने के रूप में गाते हुए दिखेंगे। आपको ऐसे ही किसी गाने को सर्च करके डाउनलोड करना है और याद करना है।
एलिमेंट्स को कैटिगरी में बांटें। हालांकि ये पहले ही S, P, D और F ब्लॉक एलिमेंट्स में बांटे गए हैं। फिर भी आप सिंगल या डबल लेटर के सिंबल्स के आधार पर कैटिगरी बांट सकते हैं। इन्हें आप खास, आम और विरले एलिमेंट्स की कैटिगरी में बांटकर भी आसानी से याद कर सकते हैं।
आप एलिमेंट्स के नाम या सिंबल्स की हेल्प से कोई मजेदार वाक्य बनाकर भी याद कर सकते हैं। जैसे कि Little Bella Bag Can Not Open For Neel. (Li, Be, B, C, N, O, F and NE). वाक्य बनाते हुए कोशिश करें कि राइमिंग वर्ड्स हों ताकि आसानी से याद हो।
कोई इमेज चुनें और उसे जिस एलिमेंट को याद करने में दिक्कत हो रही हो, उसके साथ जोड़कर देखें। जैसे क्रोमियम को आप गूगल क्रोम के साथ जोड़कर याद कर सकते हैं। इससे आप एक विजुअल मेमरी बना पाएंगे और एलिमेंट को आसानी से याद रख सकेंगे।
टेबल को बार-बार ड्रॉ करके देखें। आप अपने फ्रेंड के साथ मिलकर भी याद कर सकते हैं। जब भी फ्री हों, पीरियॉडिक टेबल को ड्रॉ करें और अपने दोस्त के साथ मिलकर 'बताओ तो जानें' गेम खेलें। दोस्त और आप खुद बारी-बारी से एक-दूसरे से पूछें।
https://allinone473.blogspot.in/2017/08/blog-post_75.html

Comments