दोस्तों ,अगर आपने ने भी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करने का दृढ़ निश्चय कर लिया है तो आपके इस दृढ़ निश्चय में इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अवश्य ही सहायता प्राप्त होगी | आपको इस इस आर्टिकल के माध्यम से अपना (IAS) आईएएस बनने का सपना पूरा करने में अवश्य सफल होंगे |
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षाओं में से एक होती है | देश के करोड़ो युवा (IAS) आईएएस बनने का सपना देखते हैं, परन्तु इसकी परीक्षा प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए इसके लिए सफलता हेतु एक अच्छी रणनीति के साथ अच्छी तैयारी की भी आवश्यकता पड़ती है | इस परीक्षा में सफलता प्राप्त हेतु आपको कुछ टिप्स दी जा रही है जिनके माध्यम से आपको सफलता प्राप्त होगी-
इस परीक्षा हेतु तैयारी-
तैयारी हेतु आवश्यक समय-
यह माना जाता है कि इस परीक्षा के तैयारी हेतु समय 2 या 3 वर्ष का समय पर्याप्त होता है लेकिन अभ्यर्थी को यदि विषयवस्तु की आधारभूत समझ नहीं है तो स्टूडेंट को इस परीक्षा में कभी भी सफलता नहीं प्राप्त हो सकती है | यदि 2 या 3 साल में स्टूडेंट इस परीक्षा पर अच्छा फोकस बनाकर अच्छी तैयारी करने में कामयाबी हासिल कर सकता है | यह समय आईएएस की परीक्षा हेतु पर्याप्त माना जायेगा |
विषय वस्तु-
यदि स्टूडेंट सही विषय वस्तु का चयन करता है तो उसे तैयारी करने में काफी आराम दायक सिद्ध होगा तथा अच्छी तैयारी करने में अग्रसर होता है | स्नातक शिक्षा के दौरान छात्र विषयवस्तु के आधार पर अपनी समझ को बढ़ा सकता है | NCERT की किताबों का अध्ययन इसके लिए लाभदायक हो सकता है | इसके द्वारा छात्र अपनी आधारभूत समझ के साथ अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और भाषायी कौशल का भी विकास करने में सक्षम रहता है |
पाठ्यक्रम-
किसी भी परीक्षा के तैयारी हेतु उसके पाठ्यक्रम को देखना सबसे महत्वपूर्ण होता है | हमें अध्ययन पाठ्क्रम के अनुसार ही करना चाहिए | IAS परीक्षा संबंधी पाठ्यक्रम के सभी विषयों पर नजर रखते हुए , विषय जैसे-- हिंदी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, आंकड़े, लेखांकन, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज विषय होते है | जिन पर फोकस करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है |
अन्य वस्तुओं से तैयारी में सहायता-
इस परीक्षा हेतु और भी काफी चीजों से हम तैयारी करने हेतु सहायता प्राप्त कर सकते है | जैसे- यदि छात्र स्नातक से एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र जैसे की - दैनिक जागरण या अन्य कोई समाचार पत्र ,पढ़ने की आदत डाल ले तो, वह समसामयिक मुद्दो की जानकारी तो एकत्रित करेगा ही बल्कि परीक्षा में सफलता हेतु संभावना भी बढ़ जाएगी ।
साथ ही टीवी या अन्य किसी माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन सुनना भी परीक्षा के दृष्टिकोण से लाभदायक सिद्ध हो सकता है | इसके अलावा इंटरनेट या किसी कोचिंग की सहायता ले रहें है तो यह भी आपकी तैयारी हेतु गलत नहीं माना जायेगा |
आत्म विश्वास बनाये रखें-
IAS की तैयारी हेतु सबसे महत्वपूर्ण होता है कि हमारे अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होनी चाहिए | हमें इस परीक्षा की तैयारी के दौरान हमें मोटिवेशनल बुक्स का भी बीच-बीच में सहायता ले लेनी चाहिए | बिना आत्मविश्वास के यह परीक्षा पास करना तो संभव ही नहीं है | इसलिए आत्मविश्वाश कभी भी कम न होने दें, अपने घरवालो , अच्छे दोस्तों या किसी अध्यापक की भी सहायता मोटीवेट होने के लिए ले सकते हैं |
दोस्तों , उपरोक्त दी गई टिप्स के माध्यम से आपको IAS की परीक्षा की तैयारी करने में आपको अवश्य सहायता प्राप्त होगी | इस आर्टिकल के माध्यम से आप अपना IAS बनने का सपना जरूर पूरा कर सकते हैं |
यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई प्रश्न है तो आप आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा | यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |
Comments