Skip to main content

            कैसे करें मैथ्स, गणित के फॉर्मूले याद.                      HOW TO LEARN MATHS FORMULAS

                     गणित के फॉर्मूले याद करने के आसान तरीके.                                         Easy ways to remember math formulas

मैथ्स के फॉर्मूले याद करना आसान बात नहीं है कई विद्यार्थी दिन रात एक कर देते हैं पर फिर भी सही प्रकार से फॉर्मूले याद नहीं कर पाते. यह समस्या आजकल बहुत से विद्यार्थियों की है, मैथ्स के फॉर्मूले याद करना उन्हें एक पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है अर्थात बहुत कठिन लगता है.






मैथ्स एक ऐसा विषय है जो बहुत से विद्यार्थियों का पसिंददा विषय होता है पर समझ न आने के वजह से कई बच्चे इस विषय को लेते ही नहीं हैं. पूरी मैथ्स की बुक को समझने का सिर्फ एक ही आसान तरीका है वो होते है फॉर्मूले अगर आपको फॉर्मूले अच्छे से याद हैं तो मैथ्स आपका सबसे आसान विषय बन जायेगा. इसलिए सर्वप्रथम मैथ्स के फॉर्मूले याद होने जरुरी हैं. यहाँ पर आपको बताया गया है कि कैसे आप मैथ्स के फॉर्मूलों को आसानी से याद कर सकते है.
रिलैक्स (Relax) –
गणित के फॉर्मूले याद करने से पहले अपना माइंड फ्री रखे अर्थात आपके दिमाक में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए. फॉर्मूले मैथ्स के हो या फिर किसी भी विषय के तनाव के साथ आप कभी याद नहीं कर पाएंगे. मैथ्स के फॉर्मूले उस समय याद करिये जब आपके दिमाक में बिलकुल भी तनाव न हो, आप खुश हो, आपका मन कर रहा हो अगर आप जबरदस्ती बैठकर याद करते हैं तो आप बिलकुल भी याद नहीं कर पाएंगे अगर दो तीन फॉर्मूले याद भी हो गए तो बाद में भूल जायेंगे. इसलिए रिलैक्स होकर ही मैथ्स के फॉर्मूले याद करने बैठे.
प्रतिदिन दोहराव करें (Repeat daily) –
कई विद्यार्थी एक दिन बैठकर थोड़ा समय मैथ्स के फॉर्मूलों को देखते हैं और सोचते हैं समझ आ गया पर ऐसा नहीं होता आपको लगता है कि एक बार देखने से आपको समझ में आ गया पर जब आप अगले दिन देखेंगे तो आप भूल चुके होते हैं, इसलिए इस गलतफेमी में कभी न रहे कि एक बार देखने से आपको फॉर्मूले याद हो जायेंगे. प्रतिदिन फॉर्मूले याद करें और अगर आपको लगता है कि आपको अच्छे से याद हो गए हैं तो फिर भी रोज आधा घंटा बैठकर उन फॉर्मूलों को दोहराए जिससे आपको फॉर्मूले अच्छे से याद हो जायेंगे और आप कभी भूलेंगे भी नहीं.
 फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं (make a List of formulas) – आपकी किताब के सभी फॉर्मूलों की एक लिस्ट बना लें जिससे आपको पढ़ने में आसानी रहेगी. सबसे पहले अपने बुक्स में से सभी फॉर्मूलों को अपनी एक नोट बुक में उतार लें और प्रतिदिन उनको याद करें, जब भी कोई नया फार्मूला आपको क्लास में बताया जाता है तो उसी समय उसे अपनी नोटबुक में उतार लें और घर जाकर उसे याद करने का प्रयाश करें मैथ्स का जो फार्मूला आपको जिस दिन बताया जाता है उसी दिन उसे याद करने की कोशिश करें. इससे आपको बाद में परेशानी नहीं होगी कई लोग एक दिन में सभी फॉर्मूले याद करने की कोशिश करते हैं, इससे हमे अच्छे से याद नहीं हो पाता और दिमाक में सभी फॉर्मूलों की खिचड़ी पक जाती है अर्थात समझ नहीं आता की कौनसा फार्मूला किस प्रश्न का है. इसलिए फॉर्मूलों को अपनी नोटबुक में जरूर उतारे.
मैथ्स के फॉर्मूले याद करने के कुछ आसान टिप्स –
  1. एक बड़े चार्ट पेपर पर अपने मैथ्स के सभी फॉर्मूले लिखकर अपने कमरे की दीवार में चिपका दें, जब भी आप कोई फार्मूला भूल जाए तो आसानी से चार्ट में देख सकते हैं और प्रतिदिन आप उन्हें देखेंगे जिससे फॉर्मूले आपके दिमाक में अच्छे से बैठ जायेंगे.
  2. अपने दोस्तों के साथ एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें आपको रोज अधिक से अधिक फॉर्मूले याद करने हों, यह आम बात है कि हर कोई जितने के लिए कुछ भी करता है, तो आप भी फॉर्मूले याद करने में जी तोड़ मेहनत करेंगे, और ऐसे आपको याद भी जल्दी हों जायेंगे.
  3. अगर कोई ऐसा फार्मूला है जो बहुत कठिन है और आपको याद नहीं हों रहा है तो उसे रोज अपनी नोटबुक पर 20 बार लिखें, जिससे आपको वह फार्मूला आसानी से जल्दी याद हो जायेगा.
  4. फॉर्मूलों को याद करने के बाद उन्हें बिना देखे अपने मन से अपनी नोटबुक में लिखें जिससे वो आपको और अच्छे से याद हो जायेंगे.
  5. अगर आपको कोई फार्मूला समझ नहीं आ रहा है तो उसी समय अपने टीचर्स या किसी होशियार बच्चे से उसके बारे में पूछें, बाद में हो सकता है आप भूल भी सकते हैं.
  6. फॉर्मूलों का जो चार्ट आपने बनाया है उसे ऐसी जगह चिपकाएं जहां पर आप रोज बैठकर पढ़ाई करते हैं.
  7. फॉर्मूले याद करते समय उन्हें समझते हुए याद करें रट्टा न मारे, रट्टा मारने से फॉर्मूले आपको कुछ समय के लिए याद रहेंगे बाद में आप भूल जायेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

गंगा विलास क्रूज का जाने खाशियत। आखिर क्यों है इतना चर्चा में दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज

  दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह भव्य और दिव्य रिवर क्रूज स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों के साथ वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा 51 दिनों में पूरी करेगा। यात्रा में 27 नदियों के साथ 50 पर्यटक स्थल जुड़ेंगे। क्रूज की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे विहंगम हैं और इसकी भव्यता का नजारा पेश करती हैं।  इसके फर्नीचर, क्रॉकरी, कमरों के रंग व डिजाइन में 1960 के बाद के भारत की झलक दिखेगी। गंगा विलास क्रूज आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण है। क्रूज का इंटीरियर देश की संस्कृति और धरोहर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इंटीरियर में सफेद, गुलाबी, लाल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। वुडेन फ्लोरिंग और रंगों का बेहतर समन्वय पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद आ रहा है। गंगा विलास क्रूज की आधिकारिक जलयात्रा सितंबर से शुरू हो सकती है, फिर भी क्रूज की बुकिंग अगले दो वर्षों के लिए फुल हो गई।  गंगा क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया कि यह क्रूज पूरी तरह से भारत ...

The last lession summary

The Last Lesson Summary Class 12th | Flamingo Brief Introduction ’The last lesson’ written by Alphonse Daudet narrates about the year 1870 when the Prussian forces under Bismarck attacked and captured France. The French districts of Alsace and Lorraine went into Prussian hands. The new Prussian rulers discontinued the teaching of French in the schools of these two districts The French teachers were asked to leave. Now M. Hamel could no longer stay in his school. Still he gave lesson to his students with utmost devotion and sincerity as ever. One such student of M. Hamel, Franz who dreaded French class and M. Hamel’s iron rod, came to the school that day thinking he would be punished as he had not learnt his lesson on participles. But on reaching school he found Hamel dressed in his fine Sunday clothes and the old people of the village sitting quietly on the back benches. It was due to an order from Berlin. That was the first day when he realized for the first time that how im...

मेरा पानी मेरी विरासत योजना, mera pani meri virasat yojna

💁‍♀ ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना 🔰 📌 चर्चा में क्यों? 💁‍♀ हरियाणा के किसानों द्वारा राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ (Mera Pani Meri Virasat) योजना के विरुद्ध ‘ट्रैक्टर मार्च’ निकाला गया। किसानों द्वारा इस विरोध प्रदर्शन को 'किसान बचाओ-खेती बचाओ' (Kisan Bachao-Kheti Bachao) अभियान नाम दिया गया है। 📌 ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ (Mera Pani Meri Virasat) योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पानी की अधिक खपत वाले धान के स्थान पर ऐसी फसलों को प्रोत्साहित करेगी जिनके लिये कम पानी की आवश्यकता होती है। योजना के तहत, आगामी खरीफ सीजन के दौरान धान के अलावा अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति एकड़ 7,000 रुपए भी दिये प्रदान किये जाएंगे। 📌 योजना में शामिल क्षेत्र: इस योजना में रतिया, सीवन, गुहला, पिपली, शाहाबाद, बाबैन, इस्माइलाबाद और सिरसा सहित आठ ब्लॉक शामिल हैं। ये आठ ब्लॉक धान समृद्ध क...